मुजफ्फरपुर, सितम्बर 26 -- Muzaffarpur News: सरैया। बिहार विधान परिषद के तिरहुत स्नातक एवं तिरहुत शिक्षक निर्वाचन-2026 को लेकर सरैया थाना परिसर में शस्त्र लाइसेंस का सत्यापन किया जाएगा। थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार ने बताया कि 28 सितंबर से छह अक्टूबर तक सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक सत्यापन कार्य होगा। वरीय अधिकारियों के निर्देशानुसार, दो अक्टूबर और चार अक्टूबर को सत्यापन कार्य बाधित रहेगा। उन्होंने थाना क्षेत्र के सभी शस्त्र लाइसेंसधारियों से निर्धारित अवधि में सत्यापन कराने की अपील की है। यह भी पढ़ें- Begusarai News: विधान परिषद चुनाव: डीएम ने जिले में लागू की निषेधाज्ञा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...