मुजफ्फरपुर, अगस्त 29 -- Muzaffarpur News: सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। रेवाघाट के समीप एनएच 722 मुजफ्फरपुर-छपरा मार्ग पर गंडक नदी पुल से शनिवार की दोपहर एक युवक ने छलांग लगा दी। युवक वैशाली जिले के बेलवर निवासी अनिल साह का पुत्र अभिषेक साह (22) है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। एसडीआरएफ की टीम ने नदी में तलाशी अभियान चलाया, लेकिन कोई अता-पता नहीं चला। परिजनों ने बताया कि अभिषेक एक मोबाइल कंपनी का डीलरशिप ले रखा है। सरैया बाजार में अभिषेक की दुकान है। शनिवार की दोपहर उसने दुकान के स्टाफ को फोन कर बोला कि रेवाघाट पुल पर आओ, पुल के पास बुलेट बाइक व मोबाइल रखा हुआ है, ले जाना। अभिषेक की बुलेट और मोबाइल पुल पर रखा था। स्टाफ के पहुंचने पर अभिषेक ने पुल की रेलिंग पर चढ़कर गंडक में छलांग लगा दी। परिजनों ने बताया कि अभिषेक की डेढ़ साल पहले ...