Muzaffarpur News: सरैया में बंद घर का ताला तोड़ लाखों की चोरी
मुजफ्फरपुर, अगस्त 30 -- Muzaffarpur News: सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के बेलवर चौधरी टोला गांव में शनिवार देर रात चोरों ने बंद घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये की संपत्ति चोरी कर ली। गृहस्वामी बैद्यनाथ चौधरी के घर लौटने के बाद चोरी का सही आकलन हो सकेगा। घटना की सूचना पर पहुंची सरैया पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। परिजनों की मांग पर श्वान दस्ते के साथ एफएसएल की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।बैद्यनाथ के दोनों पुत्र गुजरात के अंकलेश्वर में व्यवसाय करते हैं। वह अपनी पत्नी के इलाज के लिए विगत 20 अगस्त को दोनों पुत्रों के यहां गए हुए थे। घर बंद होने का फायदा उठाकर चोर शनिवार देर रात घर में घुस गए और सभी कमरों तथा अलमारी का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान बैद्यनाथ के बड़े भाई जगदीश चौधरी को कुछ आवाज सुनाई दी। वह ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.