Muzaffarpur News: सरैया में नंदी को कराया गया नगर भ्रमण
मुजफ्फरपुर, अगस्त 13 -- Muzaffarpur News: सरैया। बनिया स्थित प्राचीन चतुर्मुख महादेव मंदिर में नंदी की स्थापना को लेकर आयोजित तीन दिवसीय यज्ञ के दूसरे दिन नंदी को नगर भ्रमण कराया गया। आचार्य जितेंद्र पांडेय के नेतृत्व में मंदिर परिसर से गाजे-बाजे के साथ निकली शोभायात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। बनिया कदम चौक, उफरौल, बनिया, चकमदास, हरपुर बसंत व वैशाली होते हुए पुनः यात्रा मंदिर परिसर पहुंची। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष नवीन प्रसाद सिंह, सचिव परम चंद्र सिंह व कोषाध्यक्ष जितेश कुमार उर्फ राजाबाबू ने बताया कि नंदी की बेदी को जलाधिवास, अन्नाधिवास, पुष्पाधिवास व फलाधिवास कराया गया। शुक्रवार को नंदी की प्राण-प्रतिष्ठा होगी। इसमें न्यास परिषद के अध्यक्ष प्रो. ईणवीर नंदन सिंह मुख्य अतिथि रहेंगे। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: कलश यात्रा के साथ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.