मुजफ्फरपुर, सितम्बर 24 -- Muzaffarpur News: सरैया। हिन्दुस्तान संवाददाता। सरैया थाने की हाजत में बंद एक युवक का वीडियो वायरल हो रहा है। युवक हाजत में आराम से पोज दे रहा है। थाना परिसर के बाहर बाइक से घूमता भी नजर आ रहा है। वीडियो के बैकग्राउंड में भोजपुरी गाना 'हमरे इशारा पर चल हउ पूरा जिला के थाना रे...' बज रहा है। हालांकि, हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो वायरल होने के बाद थाना परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। लोगों के बीच चर्चा है कि पुलिस अभिरक्षा में रखे गए युवक का वीडियो कैसे बनाया गया। बताया जाता है कि 16 सितंबर की देर रात पुलिस ने घोघराहां निवासी एक युवक को सड़क पर संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए पकड़ लिया। उसे थाने पर लाया गया। इसी दौरान हाजत की खिड़की के बाहर से किसी ने वीडियो बन...