मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 12 -- Muzaffarpur News: सरैया। रामपुर विश्वनाथ निवासी 85 वर्षीय समाजसेवी महेंद्र गिरि का सोमवार की देर शाम निधन हो गया। ग्रामीणों ने कहा कि अत्यंत गरीब परिवार से होने के बावजूद महेंद्र गिरि ने शनिचरी बाजार स्थित शिव मंदिर के लिए जमीन दान में दी। आनंद कुमार, प्रमुख जानकी देवी, सुरेंद्र त्रिवेदी, प्रभु पासवान, महेंद्र ठाकुर आदि ने बताया कि बीते वर्ष मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए जमीन कम पड़ने पर महेंद्र गिरि ने जमीन दान की थी। महेंद्र गिरि के पुत्र शंभू गिरि एवं अरविंद गिरि ने बताया कि मंगलवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...