Muzaffarpur News: सरैया : विद्यालय में घुसकर शिक्षक से मारपीट
मुजफ्फरपुर, जुलाई 6 -- Muzaffarpur News: सरैया। चकइब्राहिम पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय कुतरूम कोल्हुआ में शनिवार की सुबह शिक्षक से मारपीट की गई। विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका माहेलका तबस्सुम ने सरैया थाना में आवेदन दिया है। बताया कि शनिवार सुबह करीब 9:45 बजे कुतरूम कोल्हुआ निवासी मो. शाहनवाज विद्यालय पहुंचकर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर रजिस्टर फेंक दिया तथा शिक्षक मो. इबरार के साथ मारपीट की। सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं के एकजुट होने पर धमकी देते हुए फरार हो गया। प्रधानाध्यापिका ने आरोप लगाया कि आरोपित अक्सर रंगदारी की मांग कर विद्यालय संचालन में बाधा पहुंचाता है। यह भी पढ़ें- Pakur News: विद्यालय में घुसकर युवक द्वारा दबंगई किए जाने को लेकर प्राथमिकी दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.