Muzaffarpur News: सरैया : पोखर में डूबने से छात्र की मौत
मुजफ्फरपुर, जुलाई 26 -- Muzaffarpur News: सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के बसंतपुरपट्टी कोन्ही टोला में रविवार को पोखर में डूबने से किशोर की मौत हो गई। मृतक विजय सहनी का 15 वर्षीय पुत्र सूर्या कुमार था। वह दसवीं का छात्र था। बताया जाता है कि रविवार सुबह करीब 11 बजे सूर्या पोखर किनारे शौच के लिए गया था। इसी दौरान पैर फिसलने से गहरे पानी में डूब गया। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। इस बीच पोखर में शव मिला। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सरैया थाने के अपर थानेदार मो. नौशाद आलम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जिला पार्षद प्रतिनिधि रहमतुल्ला राइन मुन्ना एवं मुखिया पति गणेश कुमार ने परिजनों को सांत्वना दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.