मुजफ्फरपुर, सितम्बर 7 -- Muzaffarpur News: सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सीएचसी का बीडीओ गौरव कुमार ने सोमवार को प्रखंड कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के सदस्यों के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल की व्यवस्था एवं कर्मियों की उपस्थिति की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. संजय कुमार अनुपस्थित मिले। वहीं, चिकित्सक डॉ. तन्नू कुमारी, एएनएम जयंती कुमारी, सुप्रिया कुमारी, मधु कुमारी आदि भी अनुपस्थित थे। दवा काउंटर के पास गंदगी पसरी हुई थी। अस्पताल में साफ सफाई की कमी थी। कुछ आवश्यक सुविधाओं की भी कमी सामने आई। बीडीओ ने संबंधित कर्मियों व अधिकारियों को व्यवस्था में सुधार लाने तथा मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इस मौके पर 20 सूत्री अध्यक्ष हरेंद्र साह, उपाध्यक्ष प्रद्युम्न कुशवा...