मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 17 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता पर्व के मौके पर वार्ड-27 के छाता चौक के पास सराय सैयद अली मोहल्ले के लेन नंबर तीन में जलजमाव होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। खासकर पूजा-पाठ के लिए मंदिर या पूजा पंडालों में जाने वाले श्रद्धालुओं को गंदे पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। दरअसल, जलापूर्ति पाइप क्षतिग्रस्त होने से सड़क पर पानी जमा है। स्थानीय वार्ड पार्षद अजय ओझा ने बताया कि तीन दिनों से यह समस्या है। रोज जलापूर्ति के दौरान सुबह से रात तक करीब 10 घंटे टूटे पाइप के जरिए पानी सड़क पर बहता है। इसकी जानकारी देने के बावजूद निगम के स्तर से पाइपलाइन को ठीक नहीं किए जाने से लोग परेशान हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...