Muzaffarpur News: सरमस्तपुर पंप हाउस में हो सकता है बड़ा हादसा
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 29 -- Muzaffarpur News: सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। आदर्श गांव सरमस्तपुर स्थित पंप हाउस में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। बांस की चचरी के सहारे ऑपरेटर मोटर चालू करता है। बोर्ड में तार का मकरजाल बना हुआ है। पीएचइडी द्वारा संचालित सरमस्तपुर पंप हाउस ध्वस्त होने के कगार पर पहुंच चुका है। आदर्श गांव में सड़क किनारे कई जगहों पर पाइप क्षतिग्रस्त है। ग्रामीणों ने बताया कि पाइप क्षतिग्रस्त होने से दूषित पानी लोगों के घरों तक पहुंच रहा है। पानी लगने के कारण सड़क कई जगह क्षतिग्रस्त हो गई है। इस कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। इधर, एसडीओ प्रिया अग्रवाल ने बताया कि टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो गई है। एक सप्ताह में मेंटनेंस का काम शुरू हो जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.