Muzaffarpur News: सरकारी स्कूलों में इंफ्रास्ट्रक्चर दुरुस्त करने को शुरू हुई जांच
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 6 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। सरकारी स्कूलों में इंफ्रास्ट्रक्चर दुरुस्त करने को 11 बिंदुओं पर जांच शुरू हुई है। शौचालय, पीने का पानी, साइकिल शेड समेत अन्य बिंदुओं पर स्कूलों में जरूरतों की खोज कराई जा रही है।
जांच प्रक्रिया किस स्कूल में क्या जरूरत है, इसे लेकर सभी जिलों से एक सप्ताह में रिपोर्ट मांगी गई है। इसमें ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों को विशेष रूप से जांचने का आदेश मिला है। सरकारी स्कूलों खासकर ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों के अवसंरचना संबंधी आवश्यकताओं की पूर्ति को लेकर यह जांच कराई जा रही है। अपर राज्य परियोजना निदेशक राज कुमार ने इस संबंध में सभी जिले के डीईओ और डीपीओ समग्र शिक्षा अभियान को निर्देश दिया है। इसके तहत स्कूलों में चारदीवारी, रंगरोगन की जरूरत, शौचालय, पीने के पानी की आवश्यकता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.