Muzaffarpur News: सरकारी-निजी स्कूलों में एक घंटे बंद रहेंगे बिजली उपकरण
मुजफ्फरपुर, नवम्बर 3 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। सभी सरकारी-निजी स्कूलों में एक घंटे के लिए बिजली उपकरण बंद रहेंगे। ब्रिक्स सस्टेनेबल लाइफस्टाइल सप्ताह के तहत जिले के सभी स्कूलों को निर्देश मिला है।सात नवम्बर तक निर्धारित सात थीम पर सभी स्कूलों में गतिविधियों का आयोजन होगा। ब्रिक्स पर्यावरण मंत्रियों की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार पर्यावरण संरक्षण को लेकर जन जागरूकता एवं सतत जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ब्रिक्स सस्टेनेबल लाइफस्टाइल वीक आयोजित किया जा रहा है। जिले समेत राज्य के सभी सरकारी-निजी विद्यालयो में इको क्लब फॉर मिशन लाइफ अन्तर्गत निर्धारित सात थीम पर गतिविधियां आयोजित कर पोर्टल पर अपलोड किया जाना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.