Muzaffarpur News: समय पर नहीं पहुंची डाक, खेद जताने की जगह भेजा धन्यवाद पत्र
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 8 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। बहन ने समय से पहले राखी भेजी, लेकिन भाइयों की कलाई तक पहुंचते-पहुंचते त्योहार ही बीत गया। हद तो यह कि खेद जताने की जगह डाक विभाग ने शिकायतकर्ता को डाक सेवाओं के उपयोग के लिए धन्यवाद का पत्र भेज दिया। मिठनपुरा की ममता राज का कहना है कि उन्होंने अमेरिका के बोस्टन में रहने वाले अपने भाइयों शशि शंकर और राज शंकर के लिए मुजफ्फरपुर प्रधान डाकघर से 11 अगस्त 2026 को राखी भेजी थी। उनके अनुसार, डाक विभाग की ओर से रक्षाबंधन तक राखी पहुंचने का भरोसा दिया गया था। हालांकि रक्षाबंधन 28 अगस्त को था और रखी 31 अगस्त को पहुंची। ममता राज के अनुसार, 11 अगस्त को भेजी राखी अमेरिका पहुंचने में 20 दिन लग गए। ममता के अलावा ब्रह्मपुरा की सुनीता श्रीवास्तव और गीता देवी ने भी डाक से समय पर राखी नही...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.