Muzaffarpur News: सब्जी बेचकर घर लौट रही महिला से जितिया छीनी
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 28 -- Muzaffarpur News: मुशहरी, हिसं। राष्ट्रीय लीची अनुसंधान केंद्र के गेट के पास बुधवार शाम छह बजे रोहुआ हाट से सब्जी बेचकर पैदल गांव लौट रही सविता देवी के गले पर बदमाश ने सोने की जितिया छीन ली। इसके बाद बदमाश पैदल ही फरार हो गया। पीड़िता मुशहरी थानाक्षेत्र के मुशहरी गांव निवासी राजू सहनी की पत्नी है।वारदात के दौरान झटके से महिला सड़क किनारे गिरकर चोटिल हो गई। उनके चिल्लाने और रोने की आवाज सुनकर आसपास के राहगीर व स्थानीय लोग मौके पर जुट गए, लेकिन तब तक बदमाश सड़क पार कर सामने भटौलिया चौड़ की और भाग निकला। वहीं, थानाध्यक्ष सुबोध कुमार मेहता ने ऐसी घटना की जानकारी होने से इंकार किया। कहा कि थाने में देर रात तक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी। शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.