मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 12 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वसं। जिला लोक शिकायत निवारण प्राधिकार में सोमवार को शहर की साफ-सफाई और पार्कों के रखरखाव से जुड़े मामले की सुनवाई हुई। इस दौरान नगर निगम के प्रतिनिधि शिकायतों का संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। उन्होंने जवाब दाखिल करने के लिए अतिरिक्त समय मांगा। प्राधिकार ने सुनवाई की अगली तारीख दो नवंबर तय की है। इससे पहले अमर शहीद बैकुंठ शुक्ल स्मृति समारोह समिति के संस्थापक सचिव एवं अधिवक्ता अरुण कुमार शुक्ल ने आठ सितंबर को निगम प्रशासन के ढुलमुल रवैये के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें जलजमाव से मुक्ति, कचरा निस्तारण, बैरिया स्थित अमर शहीद बैकुंठ शुक्ल बस स्टैंड गोलंबर के पार्क में फाउंटेन चालू कराने, सड़कों की स्थिति सुधारने, स्ट्रीट लाइट और पार्कों के रखरखाव का मुद्दा उठाया गया था।शिकायत यह भी पढ़...