Muzaffarpur News: सप्तक्रांति पांच तो वैशाली 15 मिनट देर से पहुंचेगी दिल्ली
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 25 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर से जुड़ी तीन प्रमुख ट्रेनों की समय-सारिणी में बदलाव किया गया है। 12557 सप्तक्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस 30 अक्तूबर से आनंद विहार टर्मिनल सुबह 7.45 बजे पहुंचेगी। अभी इसके पहुंचने का समय 7.40 बजे है। वहीं, 15565 वैशाली एक्सप्रेस 28 अक्तूबर से गाजियाबाद सुबह छह बजे खुलकर नई दिल्ली 6.45 बजे पहुंचेगी। अभी इसके पहुंचने का समय 6.30 बजे है। दूसरी ओर, 12562 स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस 23 दिसंबर से प्रयागराज जंक्शन सुबह 5.35 बजे और ज्ञानपुर रोड सुबह सात बजे पहुंचेगी। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: प्रयागराज और हमसफर समेत कई ट्रेनों के समय में बदलाव यह भी पढ़ें- Ara News: पूर्वा एक्सप्रेस अब 29 अक्टूबर से शकूरबस्ती स्टेशन से खुलेगी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.