मुजफ्फरपुर, अगस्त 31 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रसं। नगर थाने में सनहा दर्ज कराने पहुंचे शहर के प्लस-टू स्कूल के एक शिक्षक के साथ थाने के मुंशी मनीष कुमार ने सोमवार को अभद्र व्यवहार किया। शिक्षक ने पूरे मामले की जानकारी एसएसपी और सिटी एसपी को दी है। शिक्षक के अनुसार, वह एक मित्र के सहयोग से सनहा दर्ज कराने नगर थाने पहुंचे थे। उन्होंने आवेदन की प्रति पर थाने की मुहर लगाने का आग्रह किया। आरोप है कि इसपर मुंशी मनीष कुमार उग्र हो गए और शिक्षक के साथ अभद्र तरीके से बातचीत की। शिक्षक का कहना है कि थानेदार जयप्रकाश से मिलने के बाद उन्होंने त्वरित संज्ञान लिया। आवेदन पर आदेश लिखकर मुंशी को सनहा दर्ज करने के लिए कहा। इसके बाद किसी काम से वह थाना से निकल गए। थानेदार के जाने के बाद शिक्षक जब मुंशी से मिले तो उसने कहा कि सनहा दर्ज होने में सम...