मुजफ्फरपुर, सितम्बर 26 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिटी। सहरसा में डॉक्टर पर कार्रवाई के विरोध में शुक्रवार को सदर अस्पताल से लेकर पीएचसी तक डॉक्टर हड़ताल पर रहे। डॉक्टरों की हड़ताल के कारण ओपीडी सेवा ठप रही। डॉक्टरों ने वार्ड में राउंड भी नहीं लगाया। हालांकि, इमरजेंसी सेवा खुली रहने का दावा किया गया। हड़ताल के कारण करीब चार हजार मरीज बिना इलाज के लौट गए। इनमें अकेले लगभग एक हजार मरीज मॉडल अस्पताल से वापस हुए। यह भी पढ़ें- दूसरे दिन भी सरकारी अस्पतालों में ओपीडी बंद, मरीज लौटेमॉडल अस्पताल में मरीजों की परेशानियां मॉडल अस्पताल में सुबह से कई मरीज रजिस्ट्रेशन काउंटर के बाहर लाइन में लगे रहे। बाद में सुरक्षा गार्ड ने बताया कि हड़ताल की वजह से रजिस्ट्रेशन नहीं होगा। उधर, सदर अस्पताल के एमसीएच में खड़े एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी पत्नी को...