Muzaffarpur News: सदर के उपाधीक्षक ने किया मॉडल अस्पताल का निरीक्षण
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 14 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर प्रमुख संवददाता। सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ ज्ञानेंदु शेखर ने बुधवार को मॉडल अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओपीडी में कामकाज की समीक्षा की। डॉक्टरों को समय से ओपीडी में मौजूद रहने का निर्देश दिया।उधर, सदर अस्पताल में 26 नए नर्सिंग स्टाफ की तैनाती की गई है। अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ की कुल संख्या बढ़कर करीब 170 हो गई है। उपाधीक्षक ने बताया कि नए कर्मियों के आने से मरीजों की देखभाल की गुणवत्ता बेहतर होगी। अस्पताल में रोज बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं, ऐसे में नर्सिंग स्टाफ की भूमिका महत्वपूर्ण रहती है। नर्सिंग कर्मी डॉक्टरों के निर्देशों के अनुसार मरीजों की निगरानी, उपचार संबंधी सहयोग और दवाओं के प्रबंधन की जिम्मेदारियां निभाते हैं। नई तैनाती के बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.