Muzaffarpur News: सदर की जांच में दो डॉक्टर मिले अनुपस्थित
मुजफ्फरपुर, अगस्त 10 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। जिला प्रशासन की ओर से अपर समाहर्ता संजय कुमार ने सोमवार को सदर अस्पताल का निरीक्षण किया। अपर समाहर्ता दोपहर 12.30 बजे अस्पताल पहुंचे। पहले उन्होंने मॉडल अस्पताल की इमरजेंसी और वार्ड की जांच की। उन्होंने मरीजों से पूछा कि किस तरह की सुविधा मिलती है। उन्होंने सभी डॉक्टरों को समय से उपस्थित होने की हिदायत दी। अपर समाहर्ता की जांच में दो महिला डॉक्टर अनुपस्थित मिलीं। दोनों डॉक्टरों के बारे में डीएम को रिपोर्ट की जाएगी। मालूम हो कि, डीएम ने सदर अस्पताल की सातों दिन जांच के लिए एक टीम का गठन किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.