मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 18 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। सदर अस्पताल में प्रसव के लिए शनिवार सुबह छह बजे पहुंची एक गर्भवती महिला को जांच के नाम पर करीब नौ घंटे तक परेशान होना पड़ा। उसे पहले अल्ट्रासाउंड और फिर खूनी की जांच कराने को कहा गया। इस दौरान वह प्रसव पीड़ा से परेशानी रही। इससे आक्रोशित होकर उसके पति ने अस्पताल में हंगामा किया।

जांच के नाम पर नौ घंटे तक इंतजार कुढ़नी प्रखंड के चैनपुर बंगड़ा निवासी नसीमा खातून सुबह में प्रसव के लिए सदर अस्पताल पहुंची थी। आरोप है कि अस्पताल में उसे एक के बाद एक जांच कराने को कहा गया, लेकिन दोपहर तीन बजे के बाद तक उसे प्रसव के लिए भर्ती नहीं किया गया था। इससे परेशान होकर महिला के पति सदरे आलम ने अस्पताल की व्यवस्था के खिलाफ आक्रोश जताया। कहा कि वह अपनी पत्नी नसीमा खातून को सुबह में प्र...