मुजफ्फरपुर, अगस्त 11 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। सदर अस्पताल में पांच दिन बाद मंगलवार को एंटी रेबीज वैक्सीन आ गई। हालांकि, वैक्सीन दोपहर दो बजे आई, जिससे पहली पाली में आए मरीजों को इंजेक्शन नहीं लग सकी। इंजेक्शन नहीं लगने से 50 से अधिक मरीज खाली हाथ वापस लौट गए। बीएमएसआईसीएल से दवा की आपूर्ति नहीं होने से बीते 7 अगस्त से ही सदर अस्पताल में एंटी रैबीज दवा नहीं लग रही थी, जिससे मरीजों को परेशानी हो रही थी। कई मरीजों ने दवा नहीं रहने पर हंगामा भी किया था। मंगलवार को भी कुछ मरीज दवा नहीं रहने पर आक्रोशित हुए थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...