Muzaffarpur News: सदर अस्पताल में पहली बार हुई हिस्टेरेक्टॉमी सर्जरी, मरीज स्वस्थ
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 12 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। सदर अस्पताल में शुक्रवार को पहली बार हिस्टेरेक्टॉमी (गर्भाशय निकालने) का ऑपरेशन किया गया। सर्जरी के बाद महिला मरीज स्वस्थ है। यह पूरी प्रक्रिया नि:शुल्क की गई।सर्जरी विभाग की डॉ. प्रेरणा सिंह के नेतृत्व में ऑपरेशन हुआ। एनेस्थेटिस्ट डॉ. निगम ने बेहोशी की प्रक्रिया संभाली, जबकि जनरल सर्जन डॉ. प्रभात ने तकनीकी व सर्जिकल बैकअप दिया। सफल ऑपरेशन के बाद परिजनों ने डॉक्टरों का आभार जताया। सिविल सर्जन डॉ. सुधीर कुमार ने टीम को बधाई देते हुए कहा कि सदर अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार हो रहा है। इस तरह की सर्जरी शुरू होने से गंभीर मामलों में अनावश्यक रेफरल पर रोक लगेगी। पहले हाई रिस्क मामलों में मरीजों को एसकेएमसीएच या पटना रेफर करना पड़ता था। इससे मरीजों पर आर्थिक बोझ ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.