मुजफ्फरपुर, अगस्त 13 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। सदर अस्पताल में दूसरे दिन गुरुवार को भी पर्चा कटाने के दौरान अफरातफरी मची रही। जिन मरीजों के पास आधार कार्ड नहीं थे उनके पर्चे नहीं कटे और उन्हें बिना इलाज के लिए लौटना पड़ा। इंटरनेट और सर्वर स्लो होने के कारण भी पर्चा कटने में परेशानी हुई।

पर्चा नहीं कटने के कारण पर्चा नहीं कटने के कारण मॉडल अस्पताल और एमसीएच में कई बार हंगामा हुआ। कई मरीज थक कर अस्पताल की जमीन पर बैठ गए। मॉडल अस्पताल में पर्चा कटाने आये कुछ बुजुर्गों ने बताया कि उन्हें यह पता नहीं था कि पर्चा कटाने के लिए अब आधार कार्ड लाने की जरूरत है। अस्पताल में आने पर बताया जा रहा है कि बिना आधार कार्ड के पर्चा नहीं कटेगा। कुढ़नी की केरमा से आई फिरोजा ने बताया कि वह सुबह आठ बजे मॉडल अस्पताल में पर्चा कटाने के ल...