Muzaffarpur News: सदर अस्पताल के निरीक्षण में गायब मिले डॉक्टर
मुजफ्फरपुर, अगस्त 20 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। जिला प्रशासन की टीम ने बुधवार की शाम सदर अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण का नेतृत्व एडीएम आपदा शैलेश कुमार चौधरी ने किया। टीम शाम छह बजे अस्पताल पहुंची और मॉडल अस्पताल से लेकर एमसीएच तक का निरीक्षण किया। इसके अलावा एसएनसीयू और एनआरसी का भी निरीक्षण किया। टीम के निरीक्षण में तीन डॉक्टर अनुपस्थित मिले। एडीएम ने बताया कि जांच रिपोर्ट डीएम को सौंपी जाएगी। जिला प्रशासन ने हफ्ते के सातों दिन सदर अस्पताल की जांच के लिए टीम का गठन किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.