मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 14 -- Muzaffarpur News: सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सरैया और जैतपुर थाना क्षेत्रों में अलग-अलग सड़क हादसों में दो बुजुर्गों की मौत हो गई। दोनों घटनाओं के बाद पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन ट्रक व पिकअप को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

जैतपुर में ट्रक की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत जैतपुर थाना क्षेत्र के पोखरैरा डाक पोखर के समीप बुधवार सुबह करीब नौ बजे ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार विश्वनाथन महतो (65) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वह पोखरौरा गांव के निवासी थे। बताया जाता है कि वह साइकिल से किसी काम के सिलसिले में चौक की ओर जा रहे थे। इस दौरान ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। सूचना पर पहुंची जैतपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। थानाध्यक्ष रजनीकांत पटेल ने बता...