Muzaffarpur News: सड़क हादसे में बुजुर्ग सहित दो घायल
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 17 -- Muzaffarpur News: औराई, एसं। थाना क्षेत्र के रामपुर सगहरी मदरसा बाजार के समीप शनिवार को तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, बाइक फिसलने से सवार युवक जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को मेडिकल रेफर कर दिया। बेहतर इलाज के लिए परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। समाजसेवी नवनीत कुमार मुकुल ने बताया कि रामाधार भंडारी (65) फूल देकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार ने जबरदस्त ठोकर मार दी। रामाधार के सिर में गंभीर चोट लगी है। बाइक सवार औराई के ही पानापुर का बताया जा रहा है। वह काफी नशे में था। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। वहीं, क्षतिग्रस्त बाइक जब्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.