Muzaffarpur News: सड़क हादसे में बुजुर्ग महिला व बाइक सवार जख्मी
मुजफ्फरपुर, अगस्त 31 -- Muzaffarpur News: बोचहां। दरभंगा फोरलेन पर एतवारपुर फ्लाईओवर के समीप सोमवार सुबह बाइक की ठोकर से एतवारपुर ताज निवासी बुजुर्ग महिला सैरुल खातून जख्मी हो गईं। वहीं, नरमा निवासी बाइक सवार गौरीशंकर का हाथ फ्रैक्चर हो गया। सूचना पर पहुंची डायल 112 की पुलिस टीम ने एंबुलेंस की मदद से दोनों को सीएचसी पहुंचाया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद महिला को एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया। महिला का एक पैर कई जगहों से टूट गया है। बाइक सवार गौरीशंकर ने बताया कि वे दरभंगा स्थित दफ्तर जा रहे थे। इसी बीच कि एतवारपुर फ्लाईओवर के समीप अचानक महिला सामने आ गईं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.