Muzaffarpur News: सड़क हादसे में जख्मी दुकानदार की मौत
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 30 -- Muzaffarpur News: मड़वन। एक संवाददाता करजा थाना क्षेत्र के मड़वन चौक पर सोमवार शाम सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल 63 वर्षीय दुकानदार सराफत हुसैन की मंगलवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई। जियन पंचायत के दारापट्टी निवासी दुकानदार की मड़वन चौक पर चप्पल-जूते की दुकान थी।सोमवार शाम करीब चार बजे सराफत सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान मुजफ्फरपुर से करजा की ओर जा रही तेज रफ्तार बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने बाइक सवार को पकड़ लिया और घटना की सूचना पुलिस को दी। स्थानीय मुखिया विकास कुमार सिंह ने बताया कि घायल सराफत को इलाज के लिए शहर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां मंगलवार शाम इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.