Muzaffarpur News: सड़क हादसे में जख्मी दिव्यांग की मौत
मुजफ्फरपुर, अगस्त 21 -- Muzaffarpur News: गायघाट। एनएच-27 पर जारंग में बुधवार को सड़क हादसे में जख्मी दिव्यांग की इलाज के दौरान एसकेएमसीएच में मौत हो गई। मृतक 30 वर्षीय नवतेश कुमार था। वह साइकिल से गायघाट सीएचसी दवा लेने जा रहा था। इसी दौरान दिल्ली से सहरसा जा रही बस ने साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी थी, जिसमें नवतेश गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया था। थानेदार जयप्रकाश गुप्ता ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.