Muzaffarpur News: सड़क हादसे में घायल लैब टेक्नीशियन ने दम तोड़ा
मुजफ्फरपुर, जुलाई 9 -- Muzaffarpur News: सकरा। सकरा फरीदपुर वार्ड 2 निवासी मो. मुस्तफा के पुत्र मो. रजाउल्ला (22) की बुधवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक लैब टेक्नीशियन था। दो दिन पहले मुजफ्फरपुर-बरौनी हाईवे पर भेरगरहा चौक के समीप वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे मुजफ्फरपुर शहर स्थित एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। वहां से पटना रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सकरा नगर पंचायत के चेयरमैन मो. हैदर अली, सकरा प्रमुख मो. नूर आलम, मो. चांद बाबू, विक्की कुमार आदि ने परिजनों को सांत्वना दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.