Muzaffarpur News: सड़क हादसे में घायल महिला की मौत
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 12 -- Muzaffarpur News: मड़वन, एक संवाददाता। करजा थाना क्षेत्र के पकड़ी चौक के समीप गुरुवार की रात सड़क हादसे में घायल 45 वर्षीया महिला की शुक्रवार की देर शाम मौत हो गई। मृतका कांटी थाना क्षेत्र के चैनपुर निवासी बेबी श्रीवास्तव थी। गुरुवार की रात करीब साढ़े 11 बजे करजा स्थित मायके से पुत्र अनिकेत के साथ बाइक से घर लौट रही थी। इसी दौरान पकड़ी चौक के समीप एनएच-722 पर गड्ढे में बाइक फंस गई, जिसमें गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई थी। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए शनिवार को शव का अंतिम संस्कार कर दिया। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: एनएच पर गड्ढे में फंसी बाइक से गिरकर महिला घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.