मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 8 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वसं। शहर में कचरा उठाने और सड़क साफ करने तक सीमित सफाई व्यवस्था अब एक बड़े सिस्टम में बदलने की तैयारी है। सिटीज-2.0 के तहत कचरे के संग्रहण से लेकर ट्रांसफर, उससे निकलने वाले गंदे पानी (लीचेट) के उपचार और लोगों के व्यवहार में बदलाव तक पर एक साथ काम करने की योजना बन रही है। यह भी पढ़ें- मोबाइल एमआरएफ और लीचेट प्रबंधन पर हो निगम का जोरपरियोजना के घटक एएफडी, केएफडब्ल्यू, एनआईयूए और सिटीज-2.0 की टीम ने बुधवार को नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव अनिमेष कुमार पराशर से मुलाकात कर परियोजना के विभिन्न घटकों को अंतिम रूप देने पर चर्चा की। बैठक में रौतनिया की जगह को परियोजना के लिए उपयुक्त माना गया। यहां ट्रांसफर स्टेशन के लिए जल्द जमीन उपलब्ध कराने की जरूरत बतायी गयी। ट्रांसफर स्टेशन बनने के बाद...