Muzaffarpur News: सड़क व नाला निर्माण कार्य का किया शिलान्यास
मुजफ्फरपुर, अगस्त 5 -- Muzaffarpur News: कांटी। नगर परिषद के वार्ड-15 में बुधवार को विधायक अजीत कुमार ने सड़क एवं नाला तथा वार्ड-24 में नाला निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि कांटी नगर परिषद निरंतर प्रगति की ओर बढ़ रहा है। विधायक ने स्थानीय लोगों से निर्माण कार्यों की निगरानी करने की अपील करते हुए कहा कि सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा होना चाहिए। इस मौके पर सभापति दिलीप कुमार, उपसभापति अजय कुमार गुप्ता, पार्षद पूनम गुप्ता, संजय साह, संतोष पासवान, रामकुमार मोनू आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.