Muzaffarpur News: सड़क पार कर रहे युवक को बस ने मारी ठोकर, गंभीर
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 12 -- Muzaffarpur News: कुढ़नी, हिन्दुस्तान संवाददाता। तुर्की थाने के सकरी में सोमवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे बस ने युवक को ठोकर मार दी। युवक सड़क पार कर रहा था। हादसे में सकरी निवासी विक्की कुमार उर्फ सटहू (25) गंभीर रूप से घायल हो गया। वह सड़क पर औंधे मुंह गिर गया। खून से लथपथ सटहू को ग्रामीण व पुलिस की मदद से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक विक्की एक होटल में मजदूरी करता है। वह चौक स्थित दुर्गा मंदिर में प्रसाद लेने जा रहा था। इसी दौरान पटना जा रही बस ने ठोकर मार दी। घटनास्थल से करीब सौ मीटर आगे बस छोड़कर चालक भाग गया। बस के आगे का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया है। तुर्की थाना प्रभारी सिंटू कुमार ने बताया कि बस जब्त कर ली गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.