Muzaffarpur News: सड़क पार कर रही युवती की ट्रक से कुचलकर मौत
मुजफ्फरपुर, जुलाई 6 -- Muzaffarpur News: गायघाट, एक संवाददाता। बखरी बहादुरपुर काली स्थान के समीप मैठी-पिलखी मार्ग पर सोमवार सुबह करीब छह बजे ट्रक ने युवती को कुचल दिया। इसमें बखरी बहादुरपुर निवासी श्रवण सहनी की 20 वर्षीया पुत्री अंशु कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई। शव कुछ दूर तक सड़क पर बिखर गए। अंशु सड़क पार कर रही थी। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने करीब दो घंटे तक मैठी-पिलखी मार्ग को जाम कर प्रदर्शन किया। सूचना पर गायघाट थानेदार जयप्रकाश गुप्ता मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया।परिजनों ने पुलिस को बताया कि पशु का चारा लाने के लिए अंशु खेत जा रही थी। सड़क पार करने के दौरान मैठी की ओर से आ रहे बेकाबू ट्रक ने कुचल दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। परिजनों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.