मुजफ्फरपुर, अगस्त 29 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। स्मार्ट सिटी योजना के तहत शहर में बुनियादी ढांचे और ट्रैफिक व्यवस्था को आधुनिक बनाने का दावा किया जा रहा है, लेकिन धरातल पर स्थितियां कुछ और ही बयां कर रही हैं। शहर के व्यस्ततम प्रभात सिनेमा चौक से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ​वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि रात के समय सड़क पर बिछे ट्रैफिक सिग्नल और डिवाइडर पोलार्ड्स के ऊपर से एक भारी भरकम मालवाहक ट्रक गुजर रहा है। ट्रक का एक तरफ का पूरा चक्का इन पाइपों को कुचलता हुआ आगे बढ़ता है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: लखीसराय : तेज रफ्तार बालू लदे ट्रक ने बिजली पोल में मारी टक्कर, मकान भी क्षतिग्रस्त वीडियो में दिखता है कि जैसे ही भारी चक्का पाइप पर चढ़ता है, वह पूरी तर...