Muzaffarpur News: सड़क पर जलजमाव से ग्रामीण परेशान
मुजफ्फरपुर, अगस्त 5 -- Muzaffarpur News: कुढ़नी। सकरी सरैया पंचायत के लुक्की नंदलालपुर में जलजमाव से ग्रामीणों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। सड़क पर करीब 200 फीट तक गड्ढा होने से हमेशा पानी जमा रहता है। पानी से काफी बदबू भी आती है, जिस कारण लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। इसको लेकर युवा जदयू के प्रखंड अध्यक्ष आलोक यादव ने बीडीओ को आवेदन दिया है। उन्होंने शीघ्र इस दिशा में कदम उठाने का आग्रह किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.