मुजफ्फरपुर, जुलाई 23 -- Muzaffarpur News: मुशहरी, हिसं। नरौली डीह स्थित मांझी टोला के लोगों ने गुरुवार को मुजफ्फरपुर-पूसा मार्ग जाम कर दिया। सड़क पर बांस-बल्ला लगाकर करीब एक घंटे तक यातायात रोक दिया। ग्रामीणों ने बताया कि टोला में आवागमन के लिए रास्ता नहीं है। ग्रामीण अजय मांझी, नुनू मांझी, कबूतरी देवी व सविता देवी ने बताया कि मांझी टोला में लगभग 480 परिवार निवास करते हैं, इनके आवागमन के लिए दो रास्ते हैं। दोनों रास्तों के शुरुआती हिस्से में निजी भूमि होने के कारण अक्सर विवाद हो जाता है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि शादी-विवाह या किसी आपात स्थिति में भारी परेशानी होती है। सड़क जाम की सूचना पर थानेदार सुबोध कुमार मेहता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। आक्रोशित ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...