मुजफ्फरपुर, सितम्बर 30 -- Muzaffarpur News: मीनापुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। रामपुरहरि थाना के नरकटिया में बुधवार सुबह सड़क किनारे एक युवक का शव मिला। सूचना पर पहुंच पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। मृत युवक थाना क्षेत्र के पुनरवारा श्याम गांव निवासी मुन्ना पासवान का पुत्र चुनचुन पासवान (31) था। पुलिस ने वाहन की ठोकर से मौत की आशंका जताई है।स्थानीय मुखिया ने बताया कि चुनचुन मानसिक रूप से बीमार था। वह मंगलवार रात महावीरी झंडा मेला देखने बहुआरा गया था। देर रात को लौटते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत होने की आशंका है। थानाध्यक्ष अंजली कुमारी ने बताया कि युवक के शरीर पर घसीटने का जख्म पाया गया है। इस कारण उसके वाहन की चपेट में आने की आशंका है। एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से नमूना एकत्र किया है। चुनचुन क...