Muzaffarpur News: सकरी सरैया में सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 1 -- Muzaffarpur News: कुढ़नी, हिन्दुस्तान संवाददाता। तुर्की थाना के सकरी सरैया स्थित पेट्रोल पंप के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को ठोकर मार दी। मंगलवार की रात हुए इस हादसे में बाइक सवार संजय राम (29) की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची तुर्की पुलिस ने घटना की छानबीन की। संजय पारू निवासी जयमंगल राम का पुत्र था।बताया गया कि संजय अपनी बाइक से मुजफ्फरपुर की ओर जा रहा था। इस दौरान अज्ञात वाहन ने पीछे से बाइक में ठोकर मार दी और फरार हो गया। ठोकर लगने से बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। तुर्की थानेदार सिंटू कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: खगड़िया: अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार एक युवक की मौत, मातम परिजन की ओर से आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.