मुजफ्फरपुर, अगस्त 23 -- Muzaffarpur News: बंदरा, एक संवाददाता। हत्था थाना क्षेत्र के सकरी मन नदी में रविवार को डूबने से किशोर की मौत हो गई। मृतक मुन्नी बैंगरी पंचायत के सकरी निवासी सकल सहनी का करीब 12 वर्षीय पुत्र सुमंत कुमार था। वह शारीरिक रूप से दिव्यांग था। परिजनों ने बताया कि सुमंत रविवार सुबह करीब नौ बजे घर से निकला था। काफी देर तक घर नहीं पहुंचने पर खोजबीन शुरू की गई। इसी बीच नदी में शव मिला। स्थानीय लोगों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला गया। मुखिया दीपक कुमार की सूचना पर हत्था थाने के दारोगा संकेत कुमार दल बल के साथ पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। सुमंत के पिता सकल सहनी दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं। सुमंत तीन भाई-बहन में बड़ा था। हत्था थानेदार लोकेश कुमार चौधरी ने बताया कि परिजनों की ओर से आवेदन मिलने पर ...