मुजफ्फरपुर, अगस्त 13 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। सकरा प्रखंड में गुरुवार को पंचायत समिति की बैठक में 22 पंचायतों के 41 टीबी मरीजों को फूड बास्केट दिए गए। मौके पर सकरा के स्वास्थ्य प्रबंधक धनंजय कुमार ठाकुर, उप प्रमुख मदन सिंह, बीडीओ रंजीत वर्मा, सीओ पल्ल्वी कुमारी, बीपीआरओ दिग्विजय सिन्हा, प्रमुख नूर आलम मौजूद थे। सभी ने मरीजों को फूड बास्केट देकर उनके बेहतर खान-पान पर जोर दिया। यह कार्यक्रम टीबी मुक्त अभियान के तहत हुआ। सभी मरीजों को नियमित दवा खाने की सलाह दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...