मुजफ्फरपुर, अगस्त 12 -- Muzaffarpur News: सकरा। मुजफ्फरपुर-बरौनी हाईवे पर सिहो चौक के समीप मंगलवार की देर रात करीब एक बजे शराब लोड स्कॉर्पियो पलट गई। गाड़ी की रफ्तार इतनी तेज थी कि हाईवे पर करीब तीन सौ मीटर तक घिसटती चली गई। इस दौरान स्कॉर्पियो पर लोड शराब की बोतलें सड़क पर बिखर गईं। हादसे में चालक बाल-बाल बच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने करीब 33 लीटर विदेशी शराब बरामद की। सकरा थाने के एसआई गिरधर लाल ने बताया कि पुलिस के पहुंचने से पहले चालक फरार हो गया। शराब और दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो जब्त कर ली गई है। गाड़ी मालिक और चालक का पता लगाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: जमुई : तस्करी को ले शराब लेकर तेज रफ्तार में जा रही कार सड़क किनारे दुकान में घुसी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...