Muzaffarpur News: सकरा में सर्पदंश से किशोर की मौत
मुजफ्फरपुर, जुलाई 7 -- Muzaffarpur News: सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता प्रखंड के समस्तपुर गांव के वार्ड सात निवासी राजेश साह के पुत्र अंकित कुमार (15) की मौत सोमवार देर रात सर्पदंश से हो गई। पंचायत के मुखिया रमेश कुमार ने बताया कि किशोर रात में घर में जमीन पर सोया हुआ था। इस दौरान उसे सांप ने डस लिया। परिजन उसे इलाज के लिए मुजफ्फरपुर के निजी हॉस्पिटल ले गए, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। किशोर की मौत के बाद परिवार में चीख पुकार मच गई। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार करते हुए शव को दफना दिया। यह भी पढ़ें- सर्पदंश से 12 वर्षीया लड़की की मौत,परिजनों में मचा कोहराम
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.