मुजफ्फरपुर, सितम्बर 6 -- Muzaffarpur News: सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। नगर पंचायत में रविवार को संदिग्ध स्थिति में एक युवती की मौत हो गई। सूचना पर सकरा थाना की पुलिस उसके घर पहुंचकर जांच की। इस दौरान परिजनों ने पुलिस को बताया कि ठनके की आवाज से उसको हार्ट अटैक आया और उसकी मौत हो गई है। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार किया। उधर, गांव में युवती के गले में फंदा लगाकर आत्महत्या करने की चर्चा है। सकरा थाने के एसआई गिरधर कुमार ने बताया कि परिजन ने ठनका से हार्ट अटैक आने और फिर मौत होने की बात बताई है। शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार किया है। यह भी पढ़ें- Sasaram News: युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या परिजनों से आवेदन लेकर पुलिस वहां से लौट आई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...