मुजफ्फरपुर, सितम्बर 6 -- Muzaffarpur News: ​सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता प्रखंड के बरियारपुर स्थित श्री श्री 108 बाबा गणिनाथ गोविंद महाराज मंदिर परिसर में 11वां वार्षिक पूजनोत्सव 12 सितंबर को होगा। इसको लेकर मंदिर समिति की बैठक रविवार को मुख्य पुजारी शंकर साह और प्रभात गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पूजा, मेले और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई।बताया कि पूजनोत्सव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बताया कि ​11 की रात में नेवतन का अनुष्ठान होगा। वहीं, ​12 को बाबा गणिनाथ गोविंद महाराज की विधि-विधान के साथ पूजा और भंडारे का आयोजन किया जाएगा। मेले का उद्घाटन पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता करेंगे। यह भी पढ़ें- बीबीगंज में अगले साल से तीन दिन का मनेगा बाबा गणिनाथ महोत्सव मौके पर राजेश साह, बालेश्वर साह, रंज...