Muzaffarpur News: सकरा में फिर अवैध खाद की फैक्ट्री पकड़ी गई
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 26 -- Muzaffarpur News: सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। छपरा फरीद चंदनपट्टी गांव में सोमवार को अवैध खाद की फैक्ट्री पकड़ी गई। डीएसपी पूर्वी 2 सकरा मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सूचना पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी अंकित कुमार और थानेदार शिवेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में टीम ने छपरा फरीद चंदनपट्टी गांव स्थित रंजीत कुमार उर्फ रंजन दास के गोदाम में छापेमारी की, जहां से नकली यूरिया 20 बोरी, कैल्शियम नाइट्रेट 41 बोरी, पोटाश 7 बोरी, जिंक 15 बोरी जब्त किया गया। इसके अलावा नमकीन पदार्थ 191 बोरी, रंग 20 पैकेट, खाली बोरी 800, इलेक्ट्रॉनिक तराजू एवं अन्य उपकरण बरामद किया गया। छापेमारी की भनक लगते ही संचालक फरार हो गया। डीएसपी ने बताया कि फरार संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। बीएओ अंकित कुमार ने बताया कि खाद की कालाबाजारी और नकली खाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.