मुजफ्फरपुर, सितम्बर 11 -- Muzaffarpur News: सकरा,हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित आंबेडकर सभा भवन में शुक्रवार को राष्ट्रीय पोषण माह अभियान एवं पोषण प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। सीडीपीओ कुमारी सीमा ने कहा कि जन आंदोलन के रूप में 9 सितंबर से 8 अक्टूबर तक राष्ट्रीय पोषण माह अभियान चलेगा। इसमें बच्चों, धात्री महिलाएं, किशोरियों के व्यवहार परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जाएगा। इस मौके पर प्रखंड प्रमुख मो. नूर आलम, एलएस नीलू कुमारी, मंजीता शर्मा, सुनीता कुमारी, अल्पना कुमारी, कल्पना कुमारी, अन्नू व शिल्पा कुमारी मौजूद थी। यह भी पढ़ें- पोषण से बनेगा स्वस्थ परिवार, आंगनवाड़ी बनेंगे जनभागीदारी के केंद्र

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...